Breaking News

झूठ की गूंज के सामने सत्य की जीत: पीएम मोदी

राजस्थान के शहरी निकाय चुनावों में 10,235 वार्डों के नतीजों में बीजेपी ने 4,179 वार्ड जीते है। चुनाव परिणामों के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के मतदाताओं का आभार जताया। उन्होंने बीजेपी के प्रदर्शन को झूठ की गूंज पर सत्य की जीत बताया और कहा कि जनादेश ने डबल इंजन सरकार की सुशासन और विकास की नीतियों में लोगों का भरोसा दिखाया है। प्रधानमंत्री ने जीतने वाले उम्मीदवारों और पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि इस नतीजे से राजस्थान को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प और मजबूत होगा।

No comments