Breaking News

अलवर के गोलाकाबास में दो ज्वैलर्स की दुकानों के शटर टूटे

अलवर के गोलाकाबास कस्बे में अज्ञात चोरों ने अलग-अलग जगह स्थित दो ज्वेलर्स की दुकानों के शटर तोड़ दिए। चोरों ने शटर को नीचे की तरफ से तोड़कर ऊपर की ओर उठा दिया। आज मंगलवार सुबह दुकानदारों को घटना की जानकारी मिली तो मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। दुकानदार दोनों दुकानों में रखे सोने-चांदी के आभूषण और अन्य सामान की जांच कर रहे हैं। चोरी गए आभूषणों की संख्या और उनकी कीमत का आकलन किया जा रहा है।

No comments