Breaking News

झालावाड़ में 15 दिन से चैंबर से बह रहा गंदा पानी

झालावाड़ शहर में सीवरेज व्यवस्था को लेकर अधिकारियों की लापरवाही सामने आई है। आईटीआई रोड और कोटा रोड समेत कई इलाकों में सीवरेज चैंबर से पिछले करीब 15 दिनों से लगातार गंदा पानी बह रहा है। इससे सड़क खराब हो रही हैं और राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। कई जगह चैंबर ऊंचे-नीचे होने से भी हादसे का खतरा बना हुआ है। कोटा रोड पर सांसद कार्यालय से पहले सर्विस रोड पर लगे दो चैंबर से लगातार पानी बहने के कारण सड़क का बड़ा हिस्सा खराब हो चुका है। पानी की वजह से सड़क पर फिसलन बनी रहती है।

No comments