राजस्थान का आगरा में जयपुर रियासत की संपत्तियों पर दावा
राजस्थान सरकार ने जयपुर रियासत की आगरा में स्थित जमीन और संपत्तियों का रिकॉर्ड खंगालना शुरू कर दिया है। राजस्थान सरकार की ओर से उत्तर प्रदेश सरकार को पत्र भेजकर जयपुर रियासत की संपत्तियों की जानकारी मांगी गई है। इसमें आगरा के साथ प्रयागराज, वाराणसी और मथुरा में स्थित रियासत की संपत्तियों का ब्योरा भी शामिल है। राजस्थान सरकार ने इन संपत्तियों पर अपने अधिकार का दावा करते हुए पुराने दस्तावेज और रिकॉर्ड उपलब्ध कराने को कहा है।
आगरा में जयपुर हाउस क्षेत्र की करीब 100 बीघा जमीन, दो कोठियों, मन:कामेश्वर मंदिर और सड़क की पट्टी को जयपुर रियासत की संपत्ति बताया गया है।

No comments