5 नगर निगमों में बोर्ड बनाने की जोड़तोड़ शुरू
राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद भी कई बड़े नगर निगमों में सत्ता की तस्वीर पूरी तरह साफ नहीं हुई है। जोधपुर, अजमेर, भरतपुर, अलवर और पाली में किसी भी राजनीतिक दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला।ऐसे में अब बीजेपी और कांग्रेस दोनों की नजर निर्दलीय पार्षदों पर है। बोर्ड बनाने के लिए दोनों दल अपने-अपने पक्ष में समर्थन जुटाने की कोशिश कर रहे हैं।
जयपुर, जोधपुर, कोटा नगर निगम और सुकेत नगर पालिका को छोड़कर राज्य के 305 शहरी निकायों में अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन आज से शुरू होंगे।

No comments