Breaking News

एयरपोर्ट पर लापरवाही का बड़ा मामला, गृह मंत्रालय ने बुलाई आपात बैठक

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आज मंगलवार शाम को गृह और नागरिक उड्डयन मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारियों और अन्य संबंधित पक्षों की एक जरूरी बैठक बुलाई है। यह बैठक इसलिए बुलाई गई है क्योंकि तीन इतालवी यात्रियों ने अमृतसर से दिल्ली की यात्रा की और जरूरी इमिग्रेशन प्रक्रिया पूरी किए बिना ही म्यूनिख जाने वाली लुफ्थांसा की उड़ान में सवार हो गए। सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने एयर इंडिया को कथित प्रक्रियात्मक चूक के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया है। तीनों यात्रियों ने अमृतसर से दिल्ली के लिए फ़्लाइट ली थी और उसके बाद दिल्ली से म्यूनिख के लिए लुफ्थांसा फ़्लाइट में सवार हुए थे। उन्होंने दिल्ली एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन प्रोसेस पूरा नहीं किया था।

No comments