Breaking News

राजस्थान की सरकारी स्कूलों में छात्राएं सीखेंगी सेल्फ डिफेंस

राजस्थान के 36 हजार 765 सरकारी स्कूलों में कक्षा 6 से 12 तक की बालिकाओं को अब स्कूल में ही आत्मरक्षा की ट्रेनिंग दी जाएगी। सत्र 2026-27 के लिए जारी दिशा-निर्देशों के तहत 10 दिन का प्रशिक्षण शिविर होगा और इसके बाद अक्टूबर, दिसंबर, फरवरी और अप्रैल में नियमित अभ्यास कराया जाएगा। खास बात यह है कि छात्राओं को मार्शल आर्ट के साथ पॉक्सो एक्ट, किशोर न्याय अधिनियम और शिकायत की प्रक्रिया की जानकारी भी दी जाएगी। प्रशिक्षण का मकसद छात्राओं को संभावित खतरे पहचानने, असुरक्षित परिस्थितियों का सामना करने और शारीरिक-मानसिक रूप से मजबूत बनाने पर रहेगा।

No comments