श्रीमाधोपुर आगार को राजस्थान में दूसरा स्थान:डीजल औसत सुधार में मिली उपलब्धि
राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के 63वें स्थापना दिवस पर श्रीमाधोपुर आगार को डीजल औसत सुधार में राजस्थान में दूसरा स्थान मिला है। इस उपलब्धि के लिए आगार को कल जयपुर मुख्यालय में सम्मानित किया जाएगा।
आगार का डीजल औसत साल 2024-25 में 5.18 किलोमीटर प्रति लीटर था, जो 2025-26 में बढ़कर 5.39 कि.मी. प्रति लीटर हो गया। मुख्य प्रबंधक त्रिलोक चन्द वैष्णव ने इस सफलता का श्रेय सभी चालक, परिचालक और तकनीकी कर्मचारियों की मेहनत को दिया।

No comments