Breaking News

फलौदी के खीचन गांव में कुरजां ने अपना डेरा डालना किया शुरू

राजस्थान में फलौदी जिले के खीचन गांव में सात समंदर पार से उड़कर आने वाले प्रवासी पक्षी कुरजां ने अपना डेरा डालना शुरू कर दिया है। इनके लिये बनाये गये गांव में स्थित चुग्गा घर में सुबह इनका नजारा देखने मिलने लगा है। इन पक्षियों की सेवा में लगे समाजसेवी सेवाराम माली ने बताया कि हर साल शीत ऋतु की शुरुआत होते ही ये पक्षी मंगोलिया, साइबेरिया और मध्य एशिया से हजारों किलोमीटर का सफर तय कर यहां पहुंचते हैं और मार्च महीने तक खीचन गांव में ही ये डेरा डालकर रहते हैं।

No comments