जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आग लगी, 8 घर और गौशालाएं जलीं
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के मुंगली गांव में देर रात एक घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग आसपास के घरों तक फैल गई। हादसे में 8 घर और कुछ गौशालाएं जल गईं। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका।
वारवान में फायर स्टेशन नहीं होने के कारण अनंतनाग के कोकरनाग से दमकल की गाडिय़ां बुलाई गईं। करीब सुबह 4 बजे आग पर काबू पाया गया। हादसे में कुछ मवेशियों के मरने की भी सूचना है। आग लगने की वजह अभी पता नहीं चल सकी है।

No comments