Breaking News

शनि मंदिर में चोरी: दानपात्र का चढ़ावा और चांदी के छत्र-मुकुट ले गए

कोटपूतली के तालाब वाले शनि मंदिर में चोरी हो गई। चोरों ने शनि महाराज का चांदी का छत्र, मुकुट, दानपात्र का चढ़ावा और अलमारी से करीब 10 हजार रुपए की नकदी चुरा ली। एएसआई जसवंत सिंह ने बताया - चोर ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर मंदिर में घुसे। दानपात्र और अलमारी के ताले तोड़कर नकदी और चांदी का छत्र चुराया लिया। सुबह पुजारिन के पहुंचने पर चोरी का पता चला। सूचना मिलते ही कोटपूतली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

No comments