Breaking News

ऑटो पाट्र्स व्यापारी के खाते से 1.78 लाख रुपए निकाले

चित्तौडग़ढ़ शहर में साइबर ठगी का मामला सामने आया है। शहर के बापूनगर, सेंती निवासी एक ऑटो पाट्र्स कारोबारी के बैंक खाते से बिना उसकी जानकारी और अनुमति के 1 लाख 78 हजार 500 रुपए ट्रांसफर कर दिए गए। पीडि़त को जब खाते से राशि निकलने की जानकारी मिली तो उसने तुरंत पुलिस से संपर्क किया। इस मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने पीडि़त की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि खाते से राशि किस माध्यम से निकाली गई और इस पूरे मामले में कौन लोग शामिल हैं।

No comments