खेलते-खेलते गर्म दलिये से भरी परात में गिरी डेढ़ साल की बच्ची
राजस्थान के अलवर खैरथल जिले के तिजारा थाना क्षेत्र के माजरा पीपली गांव में दर्दनाक हादसा हुआ. घर के आसपास खेल रही डेढ़ साल की बच्ची अचानक पशुओं के लिए तैयार किए गए गर्म दलिये से भरी परात में जा गिरी. हादसे में बच्ची सन्ना करीब 80 प्रतिशत झुलस गई. घटना के बाद परिवार में हड़कंप मच गया. परिजन तुरंत बच्ची को इलाज के लिए तिजारा अस्पताल लेकर पहुंचे.
बच्ची की दादी के मुताबिक, डेढ़ साल की सन्ना घर के आसपास खेल रही थी. इसी दौरान वह अचानक पशुओं के लिए तैयार किए गए गर्म दलिये से भरी परात में गिर गई.

No comments