Breaking News

मेगा-हाईवे पर आबकारी ने 1.20 लाख लीटर अवैध स्प्रिट पकड़ा

बीकानेर के महाजन क्षेत्र में आबकारी विभाग ने विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन टैंकरों से करीब 1 लाख 20 हजार लीटर अवैध स्प्रिट जब्त की है। बीकानेर-हनुमानगढ़ जिले की सीमा के पास जैतपुर में अरजनसर-पल्लू मेगा हाईवे पर की गई इस कार्रवाई में मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। टैंकरों से स्प्रिट निकालकर ड्रमों में भरी जा रही थी। विभाग ने ड्रमों में भरी करीब 600 लीटर अतिरिक्त स्प्रिट भी जब्त की है।

No comments