Breaking News

शेयर बाजार में भूचाल, निवेशकों के 5 लाख करोड़ स्वाहा

कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल, अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में बढ़ोतरी और अमेरिका-ईरान तनाव गहराने से बुधवार को घरेलू स्टॉक मार्केट में कोहराम मच गया। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 800 अंक से अधिक टूट गया जबकि निफ्टी 235.40 अंक टूटकर 23820 परआ गया। बाजार में तेज गिरावट का सीधा असर निवेशकों की संपत्ति पर पड़ा। बुधवार को बाजार खुलने के साथ ही निवेशकों की संपत्ति में करीब 5,60,087.40 करोड़ की कमी आ गई।

No comments