Breaking News

रेलवे बोर्ड का अनुकंपा कर्मचारियों को बड़ा तोहफा

रेलवे में अब ट्रेनिंग में असफल होने पर भी सेवा समाप्त नहीं होगी। अनुकंपा के आधार पर मिली नौकरी चलती रहेगी। रेलवे बोर्ड ने अनुकंपा की नियुक्तियों पर स्थिति स्पष्ट कर दी है। अब यदि कोई कर्मचारी नियुक्ति के बाद निर्धारित आवश्यक ट्रेनिंग सफलतापूर्वक पूरी नहीं कर पाता है, तो उसकी सेवा सीधे समाप्त करने की बजाय उसे वैकल्पिक पद देने पर विचार किया जा सकता है। बोर्ड निदेशक यूके तिवारी के अनुसार अनुकंपा के आधार पर नियुक्त कर्मचारी यदि अपने पद के लिए निर्धारित आवश्यक ट्रेनिंग पूरी नहीं कर पाता है, तो उसे डायरेक्ट रिक्रूट्स पर लागू मास्टर सर्कुलर के प्रविधानों के तहत निर्धारित ट्रेनिंग पूरी करने का विकल्प दिया जा सकता है।

No comments