ईडी रेड: राजस्थान के एनएच टोल प्लाजा पर करोड़ों का गबन!
नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के टोल बूथों पर फर्जी और अनधिकृत सॉफ्टवेयर के जरिए समानांतर टोल वसूली करने और करोड़ों रुपये का सरकारी राजस्व हड़पने की आशंका है। प्रवर्तन निदेशालय की लखनऊ क्षेत्रीय शाखा ने धन शोधन निवारण अधिनियम , 2002 के तहत आज बुधवार की तड़के राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली-हृष्टक्र, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और पश्चिम बंगाल के 14 प्रमुख ठिकानों पर एक साथ ताबड़तोड़ छापेमारी की। यह कार्रवाई 22 जनवरी 2025 को दर्ज हुई एक पुलिस प्राथमिकी और 19 मई 2025 को दर्ज की गई एनफोर्समेंट केस इंफॉर्मेशन रिपोर्ट के आधार पर अमल में लाई गई है।

No comments