Breaking News

चौमूं में हाईवे पर बस-पिकअप में जोरदार टक्कर:12 लोग घायल

चौमूं में आज बुधवार सुबह एनएच-52 स्थित वीर हनुमान मार्ग पुलिया के पास एक लोक परिवहन बस और पिकअप वाहन की टक्कर हो गई। इस हादसे में करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य में जुट गए। स्थानीय लोगों ने वाहनों में फंसे और घायल यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की। चौमूं थाना पुलिस को सूचना मिलते ही वह भी मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का जायजा लिया।

No comments