Breaking News

अचानक अपडेट होने लगा मोबाइल, 2 बैंकों के 3 खातों से निकाली रकम

जयपुर के खोहनागोरियान थाना इलाके में एक युवक के साथ 2 लाख 93 हजार 776 रुपए साइबर ठगी का मामला सामने आया है। मामले में पीडि़त ने साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। खोहनागोरियान थानाधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि गोविंदपुरा निवासी अशोक कुमार जांगिड़ ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि वह मोबाइल चला रहा था। इस दौरान उसका फोन अचानक अपडेट होने लग गया। कुछ देर तक मोबाइल बंद रहा और अपडेट होने के बाद दोबारा चालू हुआ।

No comments