स्कूलों पर जहरीली हवा का असर, नवंबर और दिसंबर में कोई भी स्पोट्र्स एक्टिविटी न करें
स्कूल में बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग तरह की स्पोट्र्स एक्टिविटीज अक्सर करवाई जाती हैं। लेकिन नवंबर और दिसंबर में चार राज्यों को स्कूलों को ऐसा न करने की सलाह दी गई है। यह एडवाइजरी स्कूली बच्चों की हेल्थ को ध्यान में रखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग की तरफ से जारी की गई है। निकाय ने कहा है कि अगर इन दो महीनों के लिए कोई भी स्पोट्र्स एक्टिविटी या कॉम्पिटीशन स्कूल ने शेड्यूल किया है तो उसे फिर से रीशेड्यूल कर लें।
दरअसल, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में नवंबर और दिसंबर में हवा की गुणवत्ता बहुत ही खराब स्तर पर पहुंच जाती है। इसीलिए पिछले एयर क्वालिटी ट्रेंड को देखते हुए यह एडवाइजरी दी जा रही है।

No comments