Breaking News

जयपुर नगर निगम के 5 बूथों पर रिपोलिंग

जयपुर नगर निगम के 4 वार्डों के 5 बूथों पर रिपोलिंग हो रही है। पांचों बूथों पर सुबह से ही मतदान प्रक्रिया जारी है। 11 सितंबर को मतदान के दौरान बूथ पर ईवीएम खराब जैसी समस्याओं के चलते रिपोलिंग हो रही है। रिपोलिंग जयपुर नगर निगम के वार्ड संख्या 9, 18, 25 और 34 के बूथों पर कराई जा रही है। इन सभी बूथों पर मतदाता सुबह से मतदान के लिए पहुंच रहे हैं। मतदान के दौरान सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन की ओर से इंतजाम किए गए हैं।

No comments