Breaking News

सीकर- एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार,16 केस हैं दर्ज

सीकर की उद्योग नगर थाना पुलिस ने 16 मुकदमे वाले हिस्ट्रीशीटर विजय को 25 ग्राम एमडी के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक अजीतगढ़ से यह लेकर आया था और सीकर में इसकी सप्लाई देने वाला था। लेकिन इसके पहले ही पुलिस ने उसे दबोच लिया। अब पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। आरोपी पहले अवैध शराब बेचने का भी काम कर चुका है। एसएचओ राजेश कुमार बुडानिया ने बताया कि आरोपी विजय उर्फ छोटू को गिरफ्तार किया गया है। इसके पास से 25 ग्राम एमडी मिली है।

No comments