Breaking News

पुलिस चौकी के पास हनुमान मंदिर में चोरी:225 ग्राम का चांदी का मुकुट और मूर्ति ले गए बदमाश

कोटा के उद्योग नगर थाना क्षेत्र के प्रेम नगर फस्र्ट में पुलिस चौकी के पास स्थित हनुमान मंदिर में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर हनुमान जी की मूर्ति पर लगा करीब 225 ग्राम वजनी चांदी का मुकुट और मंदिर में रखी करीब 50 ग्राम चांदी की तस्वीर चोरी कर ले गए। घटना का पता सुबह मंदिर खुलने पर चला। मंदिर के पुजारी रामनरेश भार्गव ने बताया कि चोरी रात करीब 1 बजे से 3 बजे के बीच होने की आशंका है। चोर मंदिर में घुसे और हनुमान जी की मूर्ति पर लगा चांदी का मुकुट उतारकर ले गए। इसके अलावा मंदिर में रखी चांदी की तस्वीर भी चोरी कर ली।

No comments