एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स ने 71 लाख का गांजा पकड़ा:मक्के की फसल की आड़ कर रहे थे खेती
उदयपुर की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स टीम ने राजसमंद के भीम में कार्रवाई करते हुए 71 लाख रुपए के अवैध गांजे के हर पौधे बरामद किए हैं। एएनटीएफ महानिरीक्षक विकास कुमार ने बताया कि मक्के की फसल की आड़ में गांजे की खेती की जा रही थी। मुखबिर से सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और गुप्त तरीके से दबिश दी।
आरोपियों ने खेत के चारों तरफ कांटेदार तारों से तारबंदी की हुई थी। खेत के अंदर मक्के की फसल के बीच हरे गांजे के पौधे खड़े दिखाई दिए। मौके पर आसपास खेत मालिक की तलाश की लेकिन वह नहीं मिला। स्थानीय पुलिस की मदद से खेत में खड़ी गांजे की फसल को जड़ सहित उखड़वाया।

No comments