Breaking News

सवाई माधोपुर में वाहन चोर के दो आरोपी गिरफ्तार

सवाई माधोपुर में मानटाउन थाना पुलिस ने वाहन चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने साजिद और रानू अली के कब्जे से चोरी की 8 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी सवाई माधोपुर के बजरिया और आलनपुर के साथ जयपुर के मानसरोवर और ब्रह्मपुरी इलाके में भी वाहन चोरी की वारदातों में शामिल रहे हैं। एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी ने बताया - गिरफ्तार आरोपियों में साजिद पुत्र मोहम्मद शहजाद निवासी तोरण की बावड़ी, लाखेरी, जिला बूंदी और रानू अली शामिल हैं।

No comments