कथा में गई महिला, पीछे से घर में चोरी
देशनोक में एक घर से दिनदहाड़े चोरी हो गई। चोर घर से करीब 447 ग्राम सोने के गहने, 700 ग्राम पुरानी चांदी के आभूषण और 40 हजार रुपये नकद ले गए।
पीडि़ता कमला देवी पत्नी पूनमचंद सोनी ने देशनोक पुलिस थाने में इस बारे में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वह कथा में गई थी। जब वह घर लौटी तो मुख्य दरवाजा बंद था, लेकिन घर के अंदर के सभी दरवाजे खुले मिले। कमरे में सारा सामान बिखरा हुआ था। चोरों ने लकड़ी की अलमारी के अंदर रखी चाबी से दूसरी तिजोरी खोली। तिजोरी में रखा सारा कीमती सामान गायब था।

No comments