बेटी की शादी के लिए रखे 2.5 लाख रुपए चोरी
करौली शहर के तांबे की टोरी के भौतावत डांडा इलाके में एक घर से ढाई लाख रुपए चोरी हो गए। यह रकम बेटी की शादी के लिए रखी गई थी। परिवार के सदस्य घर के अलग-अलग कमरों में सो रहे थे, तभी चोरों ने एक कमरे में रखे लोहे के बक्से से पैसे चुरा लिए। चोरों ने नकदी के अलावा कोई और कीमती सामान नहीं छुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
चोरी कल्याण सिंह राजपूत के घर हुई, जो भौतावत डांडा में रहते हैं। कल्याण सिंह की पत्नी सुनीता मंगलवार दोपहर को ही बेटी की शादी की तैयारियों के लिए ढाई लाख रुपए लेकर घर आई थीं। उन्होंने किसी को इस रकम के बारे में नहीं बताया था।

No comments