Breaking News

दुबई में नौकरी का झांसा देकर 1 लाख की ठगी

जोधपुर में ठगों ने एक युवक को दुबई में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 1 लाख रुपए ठगे का मामला सामने आया है। साथ ही ठगों ने दंपती का पासपोर्ट भी हड़प लिया। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। पीडि़त विष्णु की ढाणी लूणावास खारा निवासी रमेश ने पुलिस में शिकायत दी है। उसने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसकी बातचीत घेवड़ा निवासी श्याम शर्मा पुत्र रामेश्वर से व्हाट्सएप पर हुई थी। आरोपी ने उसे और उसकी पत्नी को दुबई भेजने का झांसा देकर पहले दोनों के ओरिजिनल पासपोर्ट ले लिए।

No comments