Breaking News

भीमगढ़ में 19 सितंबर से तेजाजी का तीन दिवसीय मेला:दुकानों के लिए बिजली-पानी मुफ्त मिलेगा

चितौडग़ढ में राशमी के भीमगढ़ गांव में इस साल भी तेजा दशमी पर तीन दिन का मेला लगेगा। वीर तेजा मेला कमेटी, वीर तेजा नवयुवक मंडल और गांव के लोग मिलकर 19 से 21 सितंबर तक इस मेले का आयोजन करेंगे। मेला कमेटी के अध्यक्ष गोवर्धन लाल जाट ने बताया कि मेले की सभी तैयारियां हो गई हैं। मेले में दुकान लगाने वालों को प्लॉट, बिजली और पानी मुफ्त मिलेगा। दुकानों के लिए प्लॉट आज सुबह 9 बजे से 'पहले आओ, पहले पाओÓ के हिसाब से दिए जाएंगे।

No comments