पानी के ओसरे को लेकर दो भाइयों में विवाद:पत्थर से हमला
राजसमंद के झोर क्षेत्र के गोवलिया गांव में पानी के ओसरे को लेकर दो भाइयों के बीच झगड़ा हो गया। कहासुनी के बाद एक भाई ने दूसरे पर पत्थर से हमला कर दिया। इस हमले में एक भाई घायल हो गया।
एएसआई बलवीर सिंह चूंडावत ने बताया कि गोवलिया निवासी गोमाराम बेटा रतनलाल कुमावत अपने खेत में फसल की सिंचाई के लिए मोटर चलाने गया था। तभी उसके भाई भंवरलाल ने पानी का ओसरा अपना बताते हुए विवाद शुरू कर दिया।

No comments