Breaking News

अनामिका शर्मा होंगी भाजपा की अजमेर में मेयर प्रत्याशी

अजमेर में नगर निगम के 80 वार्डों के नतीजे सामने आने के बाद अब मेयर की कुर्सी को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। भाजपा ने अपना उम्मीदवार अनामिका शर्मा को घोषित कर दिया है। उन्होने अपना नामांकन दाखिल भी कर दिया। अनामिका शर्मा लघु उद्यमी है और पहली बार चुनाव लड़ा। राजनीति में नया चेहरा है। उनके पति मनीष शर्मा अजमेर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष है। भाजपा नेता सीताराम शर्मा की पुत्र वधु है और शर्मा स्पीकर वासुदेव देवनानी की करीबी है।

No comments