Breaking News

राजस्थान में डंपर से भिड़ी कार, एक ही परिवार के 3 लोगों समेत 4 की मौत

डीडवाना-कुचामन जिले के नावां में आज बुधवार सुबह करीब 5 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां डंपर और स्विफ्ट कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। हादसे में कार सवार पति-पत्नी, उनकी बेटी और चालक समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि परिवार कार से घर लौट रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर से कार की टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों वाहनों की भिड़ंत के बाद स्विफ्ट कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

No comments