Breaking News

होटल में घुसा लेपर्ड, 2 घंटे तक मचा रहा हड़कंप

सवाई माधोपुर के आलनपुर स्थित खाटू श्याम मंदिर के पास एक होटल में देर रात लेपर्ड घुसने से हड़कंप मच गया। होटल परिसर में लेपर्ड के मूवमेंट से कर्मचारियों में भय का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। एहतियात के तौर पर होटल कर्मचारियों को लेपर्ड के मूवमेंट वाले क्षेत्र से दूर कर दिया गया। वन विभाग की टीम जब उसे ट्रेंकुलाइज करने के लिए गेम एरिना के पास पहुंची, तभी लेपर्ड वहां लगी खिड़की से निकलकर बाहर भाग गया।

No comments