गांजा तस्करी मामले में महिला तस्कर गिरफ्तार
बारां में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह महिला 5 किलो 410 ग्राम गांजा तस्करी के मामले में फरार चल रही थी।
एसपी अभिषेक अंदाशु के निर्देश पर मोठपुर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत यह कार्रवाई की। यह मामला पहले कवाई थाने में दर्ज हुआ था, जहां 5 किलो 410 ग्राम गांजा बरामद किया गया था। बाद में इस प्रकरण की जांच मोठपुर थाने को सौंपी गई।

No comments