गुरुद्वारा परिसर में घुसा कोबरा:बच्ची की सतर्कता से हादसा टला
जैसलमेर शहर के गुरुद्वारा साध संगत परिसर में उस समय हड़कंप मच गया, जब वहां एक खतरनाक कोबरा सांप दिखाई दिया। गनीमत रही कि समय रहते एक छोटी बच्ची की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर स्नेक कैचर साहिल खान मौके पर पहुंचे और चंद मिनटों में जहरीले सांप का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। इसके बाद क्षेत्रवासियों और गुरुद्वारे में आने वाले श्रद्धालुओं ने राहत की सांस ली।

No comments