Breaking News

विभाजन के दर्द की कहानी अब बड़े पर्दे पर, 'सैंताली' का पोस्टर जारी

- राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने किया पोस्टर विमोचन - नवंबर में देश-विदेश के सिनेमाघरों में दस्तक देगी पंजाबी फिल्म जयपुर। वर्ष 1947 का विभाजन। बिछड़ते परिवार। छूटते घर। रिश्तों की कसक और अनिश्चित भविष्य। इसी ऐतिहासिक दौर की मार्मिक कहानी को पर्दे पर लेकर आ रही पंजाबी फीचर फिल्म 'सैंताली' के पोस्टर का मंगलवार को राजस्थान विधानसभा जयपुर में विमोचन किया गया। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने विधानसभा में फिल्म का पोस्टर जारी किया। उन्होंने फिल्म की टीम को शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर फिल्म के डायरेक्टर विजय सुथार, फिल्म युनिट से जुड़े विनोद व्यास, एजाज अली, रोहित पासवान सहित अन्य लोग मौजूद रहे। 'सैंताली' का पोस्टर जारी होने के साथ ही अब दर्शकों की नजर नवंबर में होने वाली फिल्म की रिलीज पर है। विभाजन के दर्द और बिछोह की यह कहानी सिनेमाघरों के पर्दे पर दर्शकों तक पहुंचेगी। गांव के एक परिवार से जुड़ी कहानी फिल्म की कहानी विभाजन के दौर में आम परिवारों के दर्द, बिछोह और संघर्ष के इर्द-गिर्द बुनी गई है। इसमें एक ग्रामीण परिवार के जीवन, रिश्तों और भावनात्मक उतार-चढ़ाव को प्रमुखता से दिखाया गया है। फिल्म के जरिए उस दौर की सामाजिक परिस्थितियों और पारिवारिक मूल्यों को भी सामने लाने का प्रयास किया गया है। नवंबर में होगी रिलीज फिल्म का लेखन और निर्देशन विजय सुथार ने किया है। इसके निर्माता रवि चमडिय़ा और आशीष चमडिय़ा हैं, जबकि सिनेमैटोग्राफी राज आशिवाल ने की है। फिल्म की डबिंग पूरी हो चुकी है और पहला गीत भी जल्द जारी किया जाएगा। निर्माता आशीष चमडिय़ा के अनुसार फिल्म को नवंबर में देश-विदेश के सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी चल रही है। ये कलाकार आएंगे नजर फिल्म में सीमा कौशल, योगेश छाबड़ा, फतेह सियान, मनप्रीत 'मणी', करण मान, कुलविंदर सिंह कंग, विजय जोरा, शगुन मेहरा, अभिषेक महेन्द्रू और बलराज सिद्धू प्रमुख भूमिकाओं में हैं। बाल कलाकार त्रिपा सिम्मी और लक्षित भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे।

No comments