डीएवी कॉलेज ने बेसिक कॉलेज को हराकर जीती विश्वविद्यालय बास्केटबॉल चैंपियनशिप
श्रीगंगानगर में डीएवी कॉलेज की मेजबानी में आयोजित महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर की 22वीं अंतर महाविद्यालय बास्केटबॉल पुरुष वर्ग प्रतियोगिता में मेजबान टीम ने खिताब जीता। फाइनल मुकाबले में डीएवी कॉलेज ने बेसिक कॉलेज, बीकानेर को रोमांचक मुकाबले में 75-73 से हराकर विश्वविद्यालय चैंपियनशिप अपने नाम की। प्रतियोगिता में जयकिशन को बेस्ट प्लेयर चुना गया।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि महर्षि दयानंद शिक्षा समिति के प्रबंधक हरिराम कूकणा और विशिष्ट अतिथि जिला बास्केटबॉल संघ अध्यक्ष अजय सिंह सहारण ने खिलाडिय़ों को खेल भावना एवं अनुशासन के साथ आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया।

No comments