नरमा चुगाई के लिए जा रही महिला के जेवर लूटे
हनुमानगढ़ के संगरिया पुलिस थाना क्षेत्र में नरमा चुगाई के लिए जा रही एक महिला के सोने के जेवर लूट लिए गये। इस वारदात से एक दिन पहले इन्द्रगढ़़ में अज्ञात युवकों ने एक व्यक्ति से मारपीट करके मोबाइल व बाइक लूटने का प्रयास किया। पुलिस ने दोनों घटनाओं को लेकर मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार गांव रासूवाला निवासी 61 वर्षीय कलावती देवी पत्नी सोहनलाल ने रिपोर्ट दी कि 20 सितम्बर को सुबह पौने 11 बजे अन्य महिलाओं के साथ नरमा चुगाई के लिए जा रही थी। 7 आईडीजी माइनर से 12 केएसडी मार्ग पर बाइक सवार दो युवक आये। एक युवक ने झपटा मार कर मेरे कानों में पहनी सोने की दो बालियां व गले में पहनी तबीती छीन ली और फरार हो गया।

No comments