Breaking News

अज्ञात कार की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल

श्रीगंगानगर के हनुमानगढ़ मार्ग पर रिद्धी-सिद्धी इन्कलेव के मैन गेट के आगे अज्ञात कार की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया। उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सदर पुलिस के अनुसार हादसे में सेवा सिंह पुत्र जसविन्द्र सिंह निवासी गली नम्बर 3 पुरानी आबादी घायल हो गया। इसके भाई बलवंत सिंह ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि 21 सितम्बर की रात पौने 12 बजे बड़े भाई सेवा सिंह का मेरे पास फोन आया और बताया कि रिद्धी-सिद्धी गेट के सामने मेरा एक्सीडेंट हो गया है। कार चालक ने मुझे टक्कर मार दी। इसके बाद मैं व मेरा दोस्त घटनास्थल पर पहुंचे और मेरे भाई सेवा सिंह को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया।

No comments