नवनिर्वाचित सभापति और उप सभापति का शपथ ग्रहण आज
नगर परिषद श्रीगंगानगर के नवनिर्वाचित सभापति अजय दावड़ा 'लक्कीÓ और नवनिर्वाचित उप सभापति श्रीमती पुष्पा देवी बुधवार शाम 5.30 बजे परिषद परिसर मेें आयोजित होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में शपथ ग्रहण करेंगे।
श्री जगदम्बा अंध विद्यालय के संस्थापक पद्मश्री स्वामी ब्रह्मदेव के सानिध्य में आज शाम साढे पांच बजे आयोजित होने वाले शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि विधायक जयदीप बिहाणी होंगे।
समारोह की तैयारियां जोर-शोर से पूरी की जा रही। परिषद परिसर में मंचासीन अतिथियों के लिए मंच तैयार किया जा रहा है।

No comments