Breaking News

अफीम के मुख्य सप्लायर का सरेंडर, गिरफ्तार

श्रीगंगानगर में अफीम तस्करी के मामले में मुख्य सप्लायर युवक ने कोतवाली पुलिस थाना में सरेंडर कर दिया। पुलिस ने पिछले दिनों जिस युवक को सवा 400 ग्राम अफीम सहित गिरफ्तार किया था, उस युवक को सरेंडर करने वाले युवक ने ही अफीम की सप्लाई दी थी। पुलिस कई दिनों से आरोपी युवक की तलाश कर रही थी। जानकारी के अनुसार मामले के जांच अधिकारी एसआई नगेन्द्र सिंह ने अफीम की सप्लाई देने वाले 30 वर्षीय नीरज मल्होत्रा उर्फ नीशू मल्होत्रा निवासी वार्ड नम्बर 11 उदाराम चौक के निकट, शिव मंदिर के पीछे, पुरानी आबादी को गिरफ्तार किया है। आरोपी से अफीम तस्करी में जुड़े अन्य लोगों के बारे में पूछताछ की जा रही है।

No comments