Breaking News

जयपुर से शुरू होगा सतिंदर सरताज का म्यूजिकल टूर

सूफी पंजाबी संगीत, शायरी और अपनी खास गायकी के लिए दुनियाभर में पहचान बना चुके डॉ. सतिंदर सरताज एक बार फिर भारत के संगीतप्रेमियों से रूबरू होने जा रहे हैं। उनका 'फिलोसोफी ऑफ रिजोनेंसÓ इंडिया टूर 2026-27 जयपुर से शुरू होगा। 23 अक्टूबर को जयपुर में होने वाले कार्यक्रम के बाद सरताज देश के 30 से अधिक शहरों में प्रस्तुति देंगे। आधिकारिक कार्यक्रम सूची में जयपुर का शो 23 अक्टूबर को नोवोटेल जयपुर कन्वेंशन सेंटर में निर्धारित है। सरताज के इस दौरे को लेकर खास बात यह है कि यह सिर्फ संगीत कार्यक्रम नहीं, बल्कि पंजाबी सूफी कविता, शास्त्रीय संगीत और संवाद को एक साथ मंच पर लाने वाला अनुभव होगा।

No comments