कोटा में पुनर्मतदान के दौरान हंगामा, कांग्रेस-बीजेपी कार्यकर्ता उलझे
राजस्थान नगरीय निकाय चुनाव 2026 के तहत प्रदेश के जयपुर, जोधपुर, कोटा और सुकेत के 10 मतदान केंद्रों पर आज पुनर्मतदान जारी है।
कोटा नगर निगम चुनाव के दौरान वार्ड नंबर 87 में चल रहे पुनर्मतदान के बीच भारी हंगामा और राजनीतिक टकराव देखने को मिला है। वोटिंग प्रक्रिया के दौरान भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के कार्यकर्ता किसी बात को लेकर आपस में उलझ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि मतदान केंद्र के बाहर ही दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर लात-घूंसे चल गए, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।

No comments