Breaking News

रंगाई-छपाई सामग्री के साथ पिकअप जब्त:अलग अलग तरह का केमिकल भी मिला

जोजरी नदी में प्रदूषण के मामले को लेकर जोधपुर के विवेक विहार थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से कपड़ा रंगाई-छपाई की सामग्री ले जा रही एक बोलेरो पिकअप को जब्त किया है। पुलिस आयुक्त अंशुमान भोमिया और डीसीपी पश्चिम कमल शेखावत के निर्देशों पर मोगड़ा पुलिया के साथ चलाए गए नाकाबंदी अभियान में यह सफलता मिली। थानाधिकारी भवानी सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने संदिग्ध पिकअप को रोककर चालक सांगरिया निवासी किशनाराम से वाहन के दस्तावेज मांगे, लेकिन उसके पास कोई कागज नहीं मिले।

No comments