Breaking News

बीकानेर में मेयर पद को लेकर कांग्रेस में बगावत

बीकानेर नगर निगम में मेयर पद के चुनाव से पहले कांग्रेस में बगावत सामने आई है। कांग्रेस ने 28 पार्षदों की सहमति के बाद अनिल कल्ला को प्रत्याशी बनाया है, जबकि भाजपा ने सुरेंद्र सिंह शेखावत को मैदान में उतारा है। इसी बीच कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने पर वार्ड 50 से पार्षद चुने गए नवरतन डागा निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल कर रहे हैं। डागा ने सवाल उठाया कि कल्ला परिवार को ही बार-बार टिकट क्यों दिया जाता है।

No comments