कॉकरोचों को सचिन पायलट की चुनौती- पंजाब में भी राजस्थान जैसी हिम्मत दिखाओ
राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और हाल ही में पंजाब कांग्रेस के प्रभारी बनाए गए सचिन पायलट ने कॉकरोच जनता पार्टी को चुनौती दी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी शासित पंजाब में भी स्कूलों का ऑडिट उसी तरह किया जाना चाहिए, जैसे दूसरे राज्यों में किया जा रहा है।
पायलट की यह टिप्पणी पंजाब के लुधियाना में तीन सरकारी स्कूलों के किए गए ऑडिट के बाद आई है। सीजेपी के सह-संयोजक सौरव दास के नेतृत्व में टीम ने एक सरकारी 'स्कूल ऑफ एक्सीलेंसÓ, एक सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल और एक सरकारी प्राथमिक स्कूल का दौरा किया था।

No comments