Breaking News

जयपुर में भाजपा पार्षद प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी की तैयारी:उम्मीदवारों से 22 सितंबर तक का सामान साथ लाने को कहा

जयपुर नगर निगम चुनाव की काउंटिंग से पहले भाजपा ने अपने पार्षद प्रत्याशियों को एकजुट रखने की तैयारी शुरू कर दी है। भाजपा ने सभी पार्षद प्रत्याशियों को शनिवार दोपहर पार्टी मुख्यालय बुलाया है। यहां से प्रत्याशियों को एक जगह पर शिफ्ट किया जाएगा। पार्टी की ओर से प्रत्याशियों को 22 सितंबर तक का सामान साथ लाने के लिए कहा गया है। सूत्रों के अनुसार भाजपा ने प्रत्याशियों को फोन करना शुरू कर दिया है और उन्हें प्रशिक्षण शिविर के नाम पर एक जगह जुटने की जानकारी दी जा रही है।

No comments