बाबा रामदेव मेले में 11 हजार लड्डुओं का भोग
राजस्थान के रामदेवरा में बाबा रामदेव का भादवा मेला जोरों पर है. मेले में प्रतिदिन चार लाख श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. गुजरात के अहमदाबाद से आए भक्तों ने देसी घी के 11 हजार मोतीचूर और ड्राई फ्रूट के लड्डू बनाए हैं, जिनका बाबा की समाधि पर भोग लगाकर पदयात्रियों में वितरण किया जाएगा. वहीं दूसरी ओर, पंजाब से आए 10 हजार लोगों के लोहार समाज ने युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए कुश्ती दंगल का आयोजन किया. यह मेला समाज में एकता, समानता और सेवा भाव की अनूठी मिसाल पेश कर रहा है.

No comments