वोटिंग खत्म होते ही जलापूर्ति बंद का 'सरकारी फरमान'! 4 दिन प्रभावित रहेगी जलापूर्ति
मतदान की प्रक्रिया संपन्न होते ही जोधपुर की जनता के सामने एक नई समस्या खड़ी हो गई। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग नगर वृत्त जोधपुर ने शहर के बड़े हिस्से में 13 सितंबर से जलापूर्ति पूरी तरह बंद रखने और आपूर्ति शेड्यूल में फेरबदल का फरमान जारी कर दिया।
पीएचईडी के अधीक्षण अभियंता राजेन्द्र मेहता द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, जल भंडारण जलाशयों की सफाई, पाइपलाइनों के रखरखाव और आवश्यक मेंटेनेंस वर्क के कारण शहर के सभी प्रमुख फिल्टर हाउस अस्थायी रूप से बंद रहेंगे। इसके चलते 13 सितंबर 2026 से लेकर 16 सितंबर 2026 तक शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति 24 से 48 घंटे की देरी से होगी।

No comments