Breaking News

फूलों की जगह इस बार 50 लाख के नोटों से सजा दरबार

बीकानेर के नत्थूसर गेट स्थित सती माता मंदिर को इस बार 50 लाख रुपये के असली नोटों से सजाया गया है. शृंगार में एक से 500 रुपये तक की नई गड्डियों का उपयोग किया गया है. समिति के अनुसार, यह बीकानेर में पहली बार है जब इतनी बड़ी नकद राशि से किसी मंदिर को सजाया गया हो. सजावट के लिए यह राशि भक्तों से जुटाई गई है, जिसे आयोजन के बाद सभी को सुरक्षित लौटा दिया जाएगा. मंदिर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं. मंदिर समिति से जुड़े मनीष कुमार अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि सती माता मंदिर मुख्य रूप से अग्रवाल समाज के गर गोत्र की कुलदेवी का पवित्र मंदिर है.

No comments